फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ताइक्वांडो के सीनियर भार वर्ग में एटा के बीके चौरसिया ने जीता गोल्ड

Fri, 13 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 9 अक्तूबर तक द स्पोर्टस हब कानपुर में किया गया। जिसमें एटा से 5 ताइक्वांडो खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर भार वर्ग में ब्रजेश कुमार चौरसिया ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं कैडेट भार वर्ग में यश शाक्य ने सिल्वर तथा अभिनय यादव ने ब्राउंज मेडल जीता है।
विज्ञापन

जिला एटा ताइक्वांडो संघ के सचिव तथा मुख्य कोच कपिल देव ने बताया कि एटा के खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर परचम फहराया है। गोल्ड मेडिलिस्ट ब्रजेश चौरसिया अब 15 से 27 अक्तूबर को नासिक में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। संघ के अध्यक्ष रोहित जैन, मुख्य संरक्षक रामलाल कुशवाह, गिरिराजपाल सिंह, गीता कुशवाह, सलिल यादव, डॉ. ओमेन्द्र कुशवाह, कोच स्वास्तिक विश्वकर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें