फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा के सचिन निर्विरोध बने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष

Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय उपभोक्ता मंडार लिमिटेड में शुक्रवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें भाजपा के सचिन उपाध्याय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।सरकारी समितियों में चुनाव की प्रक्रिया 2 माह से चल रही है। नगर निकाय चुनाव के समय इस प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। निकाय चुनाव के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जहां केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के लिए सदस्यों का चुनाव पिछले दिनों हुआ। इस दौरान 13 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में चुने गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। जहां अध्यक्ष के अलावा लोकपाल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। अभी तक सहकारी समितियों में जो चुनाव हुए हैं उनमें 70 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एआर को-ऑपरेटिव महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चुनाव की प्रक्रिया क्रय-विक्रय समिति कार्यालय पर हुई। जहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


समर्थकों में खुशी की लहर
सचिन उपाध्याय के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें