फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Nikay Chunav Result: दो नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, एक-एक पर सपा और बागी प्रत्याशी ने मारी बाजी

Sat, 13 May 2023 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Etah Nikay Chunav Result: एटा में चार नगर पालिकाओं में दो पर भाजपा ने कब्जा जमाया। वहीं एक-एक पर सपा और बागी प्रत्याशी ने बाजी मारी। 
 
विज्ञापन
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में चार नगर पालिकाओं में से भाजपा ने दो पर जीत दर्ज की है। जबकि, सपा के खाते में एक सीट आई है। वहीं भाजपा से बगावत कर जलेसर नगर पालिका पर निर्दलीय लड़ीं गौरी देवी वर्मा अध्यक्ष बन गईं हैं। एटा मुख्यालय की नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सभी दलों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण रहती है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। 

विज्ञापन


इसमें निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी, भाजपा की सुधा गुप्ता और सपा की मुन्नी बेगम लड़ाई में थीं। यहां सुधा गुप्ता ने जीत हासिल की है। उधर, अलीगंज में भाजपा दोबारा जीत दर्ज कराने में कामयाब रही है। पार्टी प्रत्याशी सुनीता गुप्ता ने बसपा के जुनैद मियां को परास्त किया है। इनके अलावा अन्य दोनों पालिकाओं पर भाजपा को मायूसी का सामना करना पड़ा। 

किस सीट पर कौन विजेता रहा  

जलेसर पर भाजपा प्रत्याशी शकुंतला कुशवाह को निर्दलीय गौरी देवी वर्मा ने हरा दिया। वह पहले भाजपा में ही थीं। टिकट न मिलने पर बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। मारहरा नगर पालिका पर वर्षों से काबिज सपा का तिलिस्म भाजपा इस बार भी नहीं भेद पाई। सपा प्रत्याशी शशिप्रभा ने भाजपा की राजनश्री पर फतह हासिल की है।

2017 में भी दो ही बने थे नगर पालिकाध्यक्ष

पार्टी का यह इत्तेफाक ही है कि 2017 में भी दो नगर पालिकाध्यक्ष बने थे। उस समय जलेसर पर विकास मित्तल और अलीगंज पर बृजेश गुप्ता ने भाजपा का झंडा फहराया था। जबकि एटा में निर्दलीय मीरा गांधी और मारहरा में सपा के परवेज जुबैरी ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें