फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कलश वंदन यात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Wed, 05 Aug 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा की कलश वंदन यात्रा के बुधवार को कस्बे में आने पर भाजपाइयों ने आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा मिरहची रोड स्थित बौद्ध विहार पार्क, कुवायतगंज, हनुमान चौक, वाल्मीकि मंदिर, शिवगढ़ी सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी और जल से भरे कलश का कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता विजय टाइगर ने बताया सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने के लिए वंदन कलश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में आलोक जाटव, अमित दिवाकर, शिवम राजपूत, अंकित वाल्मीकि, राजू कठेरिया, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें