तीसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बने दिनेश बशिष्ठ का मंगलवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। जिले भर से बधाई देने पहुंचे सैकड़ों लोग पहुंचे।
स्वागत से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं का विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। साथ ही पार्टी जिले में जीत का पुराना इतिहास दोहराएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बल्देव सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता ,विनीत प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ,भाजपा सभासद प्रदीप गुप्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। अलीगंज से आए दिनेश गुप्ता, मेघ सिंह एवं डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अवागढ़ में डा. वशिष्ठ के मनोनीत होने पर जश्न मनाया गया। चेयरमैन महेश पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर मिठाई बांटी। राजेश वार्ष्णेय, राजेश सिंह सरानी, अतुल सभासद, डा. राधा कृष्ण कुशवाह, मुन्नालाल गुप्ता आदि मौजूद थे।