फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई की हालत नाजुक, भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे

Mon, 29 May 2023 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों बहन के घर से भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ था आयोजन

हादसा रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित बाकलपुर गांव के पास रविवार की रात करीब आठ बजे हुआ। दरअसल, सकीट थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी गौरीशंकर (30) अपने बड़े भाई रामपाल सिंह के साथ बहन के घर गया था। उसकी बहन फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के पित्थीपुर गांव में रहती है। उसके घर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन था। दोनों भाई भंडारा खाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

हादसों में तीन अन्य हुए घायल

यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रामपाल की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र संजय नगर मोहल्ला निवासी रामपाल सिंह पैदल जा रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। एक अन्य हादसे में सीमा देवी, निवासी निधौली खुर्द, थाना रिजोर और स्नेहलता निवासी गांव तरिगवां, थाना जैथरा घायल हुई हैं। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें