एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने रविवार की शाम पुलिस की जिप्सी ने बाइक सवार युवक संजय कुमार निवासी मोहल्ला उरैना थाना व कस्बा सकीट को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया है। पुलिसकर्मी मौके पर ही जिप्सी कार को छोड़कर भाग गए। परिजन ने बताया कि घायल संजय की बहन मनीषा की शादी 3 मई की है शादी के लिए ही खरीदारी करने के लिए सभी लोग शहर आए थे। तभी गंगानगर में रहने वाले एक रिश्तेदार को मनीष कार्ड देने चला गया लौटते समय जिप्सी ने रौंद दिया इसके चलते वह घायल हो गया।