फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 19 Mar 2023 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमसान के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने फिरोजाबाद के बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव नगला रमिया निवासी बाइक सवार शिवनाथ सिंह (40) की ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि शिवनाथ बाइक पर अपने गांव से एटा शहर के अरुणा नगर मेंं अपने आवास पर आ रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। बाइक पर पीछे बैठे चाचा नरेंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया था। इसकी वजह से मौत हुई है। परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें