फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 29 Jul 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव नगरिया मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव नगरिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त कर रही पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी पंकज कुमार (38) की हादसे में मौत हुई है। परिजन ने बताया कि पंकज रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसकी वजह से गंभीर चोटें आई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा रेफर किया गया था, लेकिन अवागढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार की हादसे में मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। जबकि अन्य हादसों में निधौली चौराहा जलेसर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धीरेंद्र सिंह निवासी जलेसर घायल हो गया। इसको आगरा रेफर किया गया है। वहीं आटा चक्की के ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रशांत कुमार निवासी कोयला थाना मिरहची घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें