फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 18 Mar 2023 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में घर से बाजार जाने को निकले युवक गांव के बाहर पहुंचते ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह बाइक सहित गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।   

 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा घर से निकलने के बाद गांव के बाहर ही हुआ। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

बाजार जाने को घर से निकला था

मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के पिपहरा गांव का है। गांव निवासी जयप्रकाश (22) की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटा गांव से बाइक लेकर बसुंधरा कस्बा जा रहा था। गांव के बाहर ही ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंच गए। वह जयप्रकाश को बसुंधरा कस्बा स्थित एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक मौके से फरार हो गया

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गांव के बाहर बाइक सवार युवक की मौत हुई है। चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें