अलीगंज। कस्बा के मोहल्ला राधाकिशन शिक्षिका रिंकी यादव अपनी मां के साथ दवा लेने रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जा रही थी। तभी दो नकाबपोश बाइक पर सवार आए और शिक्षिका के गले में पड़ी चेन लूटकर फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही सीओ विक्रांत द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह मौक पर पहुंचे। यहां शिक्षिका से पूछताछ की गई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गए, कैमरों में एक बाइक पर सवार बदमाश दिखाई देते नजर आए हैं। सीओ ने बताया कि महिला के गले की चैन झपट्टा मारकर छीन ले गए हैं।