फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टैंकर से टकराई बाइक, मासूम की मौत, दंपती घायल

Sat, 07 Sep 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर रामपुर घनश्यामपुर गांव के समीप आगे जा रहे टैंकर में पीछे से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। वहीं दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उच्च उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी मिथलेश और पुत्र लकी (6) को बाइक पर बिठाकर ससुराल पलरा थाना बागवाला जा रहे थे। पलरा निवासी पिंटू ने बताया कि शनिवार को घर का लिंटर पड़ना था। इसलिए बहन-बहनोई को घर पर आने के लिए कहा था। बहनोई की बाइक जैसे ही बाईपास पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रामपुर घनश्यामपुर गांव के समीप पहुंची, तभी आगे जा रहे एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने 6 वर्षीय मासूम लकी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र और मिथलेश को अलीगढ़ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मृत बालक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में प्रमोद निवासी नगला गोसा थाना एका जिला फिरोजाबाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीना के साथ अमांपुर कस्बा में एक घायल रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। तभी रुद्रपुर गांव के पास आंख में कीड़ा पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके चलते हम दोनों लोग घायल हो गए। वहीं कस्बा व थाना सकीट निवासी धीरज व सतीश भी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें