फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फैलाई जा रही नफरत को कम करेगी भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
गांधी मार्केट से गुजरती कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस से बुधवार की दोपहर कांग्रेसियों ने प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए सकीट रोड से मैनपुरी के लिए रवाना हुई। यात्रा की मुख्य अतिथि राज्यसभा की पूर्व सांसद सत्या बहन और राष्ट्रीय सचिव व गुजरात प्रदेश पूर्व प्रभारी जितेंद्र बघेल रहे। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य समाज में फैलाई जा रही नफरत को कम करना है। प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि इस सरकार में युवाओं से रोजगार छिन गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी और पूजा अमरोही ने कहा कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा मथुरा में समाप्त होगी। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि, अनिल सोलंकी, मुहम्मद इरफान एडवोकेट, वसीम सलमानी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरांक चौहान, प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, आदर्श मिश्रा, तारा राजपूत गुंजन मिश्रा, नीलमा राज, सुभाष वर्मा, भोला गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें