फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान आयोग के लिए भाकियू नेता ने रक्षा मंत्री से की भेंट

Sat, 11 Mar 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह शनिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां होली की शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री ने किसान नेता को आश्वासन दिया कि सरकार किसान आयोग के गठन की मांग को पूरा करेगी।
विज्ञापन



भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात की और छह सूत्रीय मांग पत्र को सौंपा। कहा कि किसान आयोग में सभी पदाधिकारी किसान रहेंगे और इसका अध्यक्ष भी किसान होगा। बताया कि रक्षा मंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठन की प्रमुख मांगों में शामिल किसान आयोग के गठन को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता अरोड़ा, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता केपी सिंह ठेंनुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें