श्रीमद्भागवत सप्ताह के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का नंद उत्सव मनाया गया। काशी से आए कथा वाचक डा. दयानंद ध्रुव वेदांताचार्य ने कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों का उद्धार व कंस का वध करने को जन्म लिया था। जन्म के साथ ही पंडाल में खुशी का माहौल छा गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के रूप की पूजा की। बरेली से आए कलाकारों ने झांकियां निकाली। इस अवसर पर यज्ञपति रविंद्र शर्मा, यजमान ओमप्रकाश पुजारी, हरीश सिंह, वेदप्रकाश, कुंवरपाल सिंह, रामपत कुशवाह, नाथूराम गोला, बादाम सिंह, सोनू ,रामनिवास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।