विदाई सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह को सम्मानित करते शिक्षकगण। स्रोत स्वयं
एटा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कासगंज, हाथरस, आगरा और अलीगढ़ जिलों के शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारियों व विभागीय कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शीतलपुर बीईओ दीप्ति गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, अंकित सक्सेना, विनोद कुमार गौतम, पवन कुमारी, अनिल कुमार, अंकित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।