फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंगाली चिकित्सक के इलाज से बिगड़ी तबीयत, क्लीनिक सील

Wed, 12 Apr 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एक बंगाली चिकित्सक द्वारा मरीज का बबासीर का ऑपरेशन करने के कुछ दिनों बाद मरीज की हालात बिगड़ी। जिसकी शिकायत मरीज ने डीएम से की। मरीज की शिकायत पर छापे के उपरांत क्लीनिक को सील कर दिया गया।विकासखंड क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी मोहित यादव ने बताया कि आठ माह पूर्व बबासीर का उपचार कराने मातादीन चौराहा स्थित बंगाली चिकित्सक एसडी विश्वास के क्लीनिक पर गया था। जहां चिकित्सक ने मुझे ऑपरेशन कराने को बोला। चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन करने के बाद दवाएं देकर भेज दिया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद यह स्थान पक गया और पस आने लगा।
विज्ञापन

क्लीनिक पर गया तो डॉक्टर ने दवा खाने पर ठीक होने का आश्वासन देकर वापस कर दिया। अधिक परेशानी होने पर जब आगरा दिखाया तो वहां चिकित्सकों ने इंफेक्शन बताया। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बुधवार को क्लीनिक पर छापा मारा और सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें