सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की पुत्री बसु यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सपा प्रत्याशी घोषित करने पर सपाइयों में हर्ष है। मंगलवार को सपा की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। तहसील रोड पर युवजनसभा के जिलाध्यक्ष अभयप्रताप, सपा कार्यकर्ता सतीश के नेतृत्व में मिठाई बांटी। इस दौरान मोहम्मद कुरैशी, राजेश भारद्वाज, भारत सिंह प्रधान, इमरान राजा, मुनेश शर्मा, अजीत सिंह, अंकित यादव आदि ने हर्ष जताया।