एटा। बजरंग दल ने शहर में हाथी दरवाजा स्थित छोटी हनुमान गढ़ी पर साप्ताहिक मिलन तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल सनातन एवं राष्ट्र के लिए सदैव संकल्पित है।
जिला मंत्री ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति व शौर्य संस्कारों का जागरण, समाज के उत्थान के लिए व्यापक सेवा कार्य, धर्मांतरण-लव जिहाद, जिहादी हिंसा से समाज की सुरक्षा, हिंदी युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार जैसे गंभीर विषयों पर आज बजरंग दल कार्य कर रहा है। बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सनातन एवं राष्ट्र के लिए सदैव संकल्पित देश का बल बनने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 अक्टूबर को जनपद में आने वाली बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा की तैयारी में जुटने को कहा। बताया कि 3 सितंबर से पूर्व सभी ग्राम (उपखंड) बजरंग दल संयोजकों की बैठक जिला केंद्र पर होना सुनिश्चित हुई है। मुकेश राठौर, राजेश चौहान, अवधेश कुशवाह, राहुल भदौरिया, अजीत, राम लखन आदि मौजूद रहे।