एटा। कोतवाली देहात थाने में दर्ज गोशाला से गोवंशों की लूट व हत्या कर गोमांस भरकर ले जाने वाले तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र ने बुधवार को खारिज कर दिया।
9 मई से जिला कारागार में बंद चल रहे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाने के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी संदीप, राजेंद्र, थाना टीला मोड़ क्षेत्र के रघुवीर इंक्लेव निवासी रिंकू सिंह, अंसार निवासी न्यू शीलम दिल्ली की जमानत अर्जी अदालत में पेश हुई। जिन पर 2 व 3 मई 2023 की रात में लखमीपुर के पास स्थित गोशाला से गोवंशों को लूटने तथा गौरव सोलंकी व उनके भाई वादी मुकदमा के विरोध करने पर उनसे फसाद करने का आरोप है।
आरोपियों द्वारा गोवंशों की हत्या कर उनका मांस विक्रय के लिए ले जाने का आरोप था। आरोपियों ने आरोपों को झूठा बताया। जबकि अपर जिला शासकीय अधिवक्ता शेखर पाराशर ने याचिका का विरोध करते हुए उस घटना से उत्पन्न हालातों पर न्यायालय का ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ पिलुआ थाने में भी मामला दर्ज होने की पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। ऐसे में मामले की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।