फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारियां संभाल रहे बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारियां संभाल रहे बाबू
विज्ञापन

एटा। नगर पालिका परिषद का बुरा हाल है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवकाश पर हैं। कर अधीक्षक का भी तबादला हो चुका है। सभी जिम्मेदारियां बाबूओं के हाथ में दे दी गई हैं। जो हर काम में मनमानी कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम एक माह से अवकाश पर चल रहे हैं। जिसकी वजह से पालिका में उनकी कुर्सी खाली पड़ी है। अभी तक यह प्रभार कर अधीक्षक मुन्नालाल संभाल रहे थे। लेकिन 15 दिन पहले उनका तबादला वाराणसी हो गया। जिसके बाद जिम्मेदारी एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के चलते वह फरियादियों की समस्याएं सुनने और निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके चलते पालिका के सभी अनुभागों के लिपिक मनमानी से कार्य कर रहे हैं। जिसकी वजह से फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें