निधौली कलां में जुमे की नमाज अदा करके निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों की शांती बनाए रखने की अपील कर?
- फोटो : ETAH
निधौली कलां। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर थाना प्रभारी संजीव त्यागी ने मुस्लिम समुदाय से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद परिसर में लोगों से शांति व्यवस्था को लेकर बैठक की। कहा कि कोर्ट का आदेश किसी पक्ष में आये, हमें उसका सम्मान करना चाहिए। बैठक में डॉ. जाकिर हुसैन, मौलाना मंसूर आलम, नगर अध्यक्ष सपा वंदे हसन, अनवर कुरैशी नगर अध्यक्ष बसपा, कयाम बरकाती कांग्रेसस्त्रत्त् नेता, इकबाल हुसैन, पप्पू फौजी वार्ड सदस्य, कासिम कुरैशी, राशिद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।