फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर पलटा ऑटो: पिता की मौत, मां सहित पांच घायल, बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे

Wed, 15 Mar 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मां सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
राज मोहम्मद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शीतलपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने बीती देर शाम बाइक से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे पिता की मौत हो गई। जबकि, मां समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पांच लोग घायल हो गए

कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव निवासी राज मोहम्मद (54) की हादसे में मौत हुई है। जबकि ऑटो में ही सवार पत्नी मुन्नी बेगम सहित पिंटू सिंह, देवेंद्र और अनीता निवासीगण नगला जारई, थाना अमांपुर व ऑटो चालक दुर्गेश निवासी नगला पेशी अमांपुर घायल हुए हैं। घायल पिंटू की हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर किया गया है।

भाई बोला- बहन का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे

राज मोहम्मद के पुत्र आमिर खान ने बताया कि पिता और मां जिला अलीगढ़ थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पन्हैरा में बहन खुशरीन का रिश्ता पक्का करने के लिए जा रहे थे। अमांपुर से एटा तक ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। यहां से अलीगढ़ के लिए बस से जाते, इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए। कोतवाल सुधीर सिंह राघव ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें