फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़कों-चौराहों पर ऑटो का कब्जा, चल रहे अवैध स्टैंड

Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध वाहन स्टैंड हटाने का फरमान दिया है। इसके बाद भी कस्बे की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कस्बे में बने अवैध ऑटो स्टैंड दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। अक्सर छिटपुट घटनाएं होती भी रहती हैं।मनमानी कर रहे ऑटो चालकों पर कोई कार्रवाई न होने से कस्बे के चौराहे, हैदरी चौक, हनुमान चौक, पिदौरा अड्डा, मिरहची अड्डा सहित गलियों में ऑटो आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इनकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। नाम न छापने की शर्त पर एक ऑटो चालक ने बताया कि मारहरा में चल रहे अधिकांश ऑटो वालों के पास कागजात पूरे नहीं हैं। बिना परमिट-फिटनेस के सड़कों पर ऑटो फर्राटे भर रहे हैं। कई जगह स्टैंड बने हैं, इन पर वसूली की जाती है। मारहरा थानाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से ऑटो स्टैंड बना दिया गया है। अगर ऑटो चालक वहां वाहन नहीं खड़ा करते हैं तो उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें