फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवाहिता पर डीजल डालकर हत्या की कोशिश, रिपोर्ट

Wed, 08 Feb 2023 09:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला थाने में विद्योत्मा उर्फ डौली निवासी कस्बा मिरहची ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति दिशांत साहू, ससुर विजय कुमार साहू, सास कुसुमदेवी, ननद निधि के अलावा नीतू, मनोज कुमार और प्यारेलाल शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके चलते 27 फरवरी 2022 को डीजल डालकर हत्या करने का प्रयास किया गया। बताया शादी सात मई 2021 को दिशांत साहू निवासी प्रेमनगर बरेली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। विवाहिता एसएसपी से मिली थी, यहां से परिवार परामर्श केंद्र में चला। लेकिन लड़का पक्ष नहीं आया तो मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें