फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंबेडकर पार्क पर कब्जे का प्रयास, निकाली तलवार, वीडियो वायरल

Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरबगढ़ में आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने रोका तो आरोपियों ने तलवार निकाल ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जा रुकवाया।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के कुछ लोग बृहस्पतिवार को पार्क की जमीन को जोतने पहुंचे। अन्य ग्रामीणों ने मना किया तो आरोपी अपने घरों से तलवार, लाठियां आदि निकाल लाए और ग्रामीणों की पिटाई कर दी। गांव के सोवरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार, विश्वजीत, सतीश, देव गौतम आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें