फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गली में मकान का दरवाजा निकालने को लेकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में मकान का दरवाजा निकालने को लेकर हमला
विज्ञापन

एटा। कोतवाली नगर में मोहल्ला दिनेश नगर निवासी रजनी देवी ने गली में मकान का दरवाजा निकालने को लेकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि 15 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे मंदिर वाली गली में मकान पर पति पंकज कुमार कार्य करा रहे थे। गली में ही दरवाजा निकाला जा रहा था। तभी अकाश उर्फ सनी, इसका भाई अंकुर, जितेंद्र, दीपेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति हाथों में लाठी-डंडा लेकर आ गए। ये लोग पति की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग घर के अंदर आ गए, तब मैं बच्चों को खाना खिला रही थी। मेरी व बच्चों की भी पिटाई कर दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर देवर बचाने आए तो उनको गिराकर गले पर डंडा रखकर हत्या करने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें