यातायात माह के छठवें दिन स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
गया। साथ ही उन्हे शपथ दिलाई, वह कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं
करेंगे। टीएसआई ब्रह्रमप्रकाश ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को पंपप्लेट भी बांटे गए। बाद में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। 1 वाहनों के चालन किए गए ,साथ ही 45 सौ रूपये का शमन शुल्क वसूला गया।