फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: असदनगर क्रिकेट क्लब को अलीगंज पुलिस ने हराया

Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुुधवार को असदनगर क्रिकेट क्लब को अलीगंज पुलिस ने हराया। टूर्नामेंट बरी वाले मैदान में आयोजित की गई है। बुधवार को अलीगंज थाना पुलिस व असदनगर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। असदनगर टीम के कप्तान चंदन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान 12 ओवरों में खिलाड़ी 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें सुमित कुमार ने 26, चंदन ने 16, विकास ने 22 कुशल ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी अलीगंज पुलिस 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंकज मलिक ने 45, मोनू ने 31, गौरव ने 15 रन बनाए। तीन विकेट लेने तथा 45 रन बनाने वाले पंकज मलिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिवांग गुप्ता उद्योगपति ने विजेता टीम को शील्ड व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि जब दो टीमें खेलती हैं तो एक विजयी और दूसरी पराजित होती है। दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा। अंपायर अशरफ अली, हरिओम श्रीवास्तव रहे। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, संजय सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, अजीत यादव, विवेक शाक्य, मुलायम सिंह, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें