फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर के स्टेडियम में सुधरने लगीं व्यवस्थाएं

Thu, 23 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ था। जिसे खेल विभाग की ओर सुधारा जा रहा है। टेनिस कोर्ट की मरम्मत के साथ अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं।शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में कई साल से टेनिस कोर्ट के चारों ओर लगी जालीदार बाउंड्री क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। कहीं तो जाली ही नहीं लगी थी। इसकी वजह से टेनिस बॉल कोर्ट से बाहर चली जाती थी। वहीं दूसरी ओर बास्केटबॉल कोर्ट की रिंग भी टूटी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से मरम्मत कराई गई है। यहां पर जालीदार बाउंड्री को दुरुस्त किया गया है। बास्केटबॉल कोर्ट रिंग को ठीक कराया गया है हालांकि अभी यहां बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसकी वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें