फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रसीदपुर माफी का अर्चित बना अग्निवीर

Fri, 26 Jun 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा के गांव रसीदपुर माफी के अर्चित उपाध्याय का फूल माला पहना कर विदा करते परिजन व ग्रामीण। स
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव रसीदपुर माफी निवासी अर्चित उपाध्याय का भारतीय सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के पद पर चयन हुआ है। ट्रेनिंग पर जाते समय शुक्रवार को गांव में समारोह आयोजित कर स्वागत-सम्मान करते हुए विदा किया गया। अर्चित की ट्रेनिंग महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कामठी प्रशिक्षण केंद्र पर होगी। द ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। अर्चित के बड़े भाई ने बताया लगभग 50 वर्षों के बाद गांव के किसी युवा का सरकारी सेवा में चयन हुआ है। गांव के लोगों ने फूलमाला पहनाकर सम्मान के साथ अर्चित को विदा किया। स्वागत करने वालों में मुकेश राजपूत, जितेंद्र प्रधान, जितेंद्र फौजी, विमल उपाध्याय, सक्षम वर्मा, ऋतिक शाहू, आदर्श पंडित, निखिल शर्मा आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें