फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 59 नवनियुक्त एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में नवनियुक्त 59 एएनएम को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिसके साथ ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण कर नौजवानाें को रोजगार दिया जा रहा है। सभी नवनियुक्त एएनएम इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उनके द्वारा भी समाज में निष्पक्षता के साथ कार्य किया जाए और स्वास्थ्य सुविधाओं से गरीब, पात्रजनों को लाभांवित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा नियुक्तियां की गई हैं। नवनियुक्त एएनएम ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नेशनल हेल्थ सर्वे में जिले के स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों में सकारात्मक सुधार हुआ है। इसे हमें आगामी समय में भी जारी रखना है। एमएलसी आशीष कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त एएनएम को बधाई दी। सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें