फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनुज ने लगातार 5वीं बार लगाई पदकों की हैट्रिक

Wed, 13 Dec 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आर्यावर्त के सेवानिवृत्त प्रबंधक अनुज यादव ने कानपुर में हुई 65 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दो गोल्ड व एक रजत पदक पर कब्जा किया है। बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद से ही नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उस अभ्यास का ही परिणाम है कि पिछले पांच वर्ष से लगातार यूपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन

अनुज यादव वर्तमान में पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने ही रहते हैं। अनुज ने बताया कि स्टेडियम के सामने रहने से फायदा ये है कि खेल मैदान पास होने के कारण नियमित रूप से अभ्यास हो जाता है। इस साल भी कानपुर में 9 व 10 दिसंबर को संपन्न हुई यूपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीता है। अनुज यादव ने इस बार बाधा दौड़ व त्रिपद कूद में स्वर्ण पदक और लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले वर्ष 2018 से अब तक लगातार हैट्रिक लगाकर 12 पदक हासिल किए हैं।
जिसके तहत वर्ष 2018 में अलीगढ़ में हुई 28वीं यूपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, वर्ष 2020 में सोनभद्र में हुई 29वीं प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, वर्ष 2021 में बस्ती में हुई 30वीं प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। इसके बाद वर्ष 2022 में अमेठी में हुई 31वीं प्रतियोगिता में एक रजत व दो कांस्य जीते। वहीं इस बार कानपुर में हुई 32वीं यूपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीता है। जिसके बाद उनके परिजन के साथ ही जिले के लोगों में भी हर्ष का माहोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें