फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन लाख 19 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

Sun, 04 Jun 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से 319716 बच्चों को दवा पिलाने का मिला था लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

एटा। 28 अप्रैल से जिले में पोलियोरोधी दवा बच्चों को पिलाने का अभियान चलाया गया था। पांच दिन चले अभियान के दौरान 319683 बच्चों को दवा पिलाई गई। छूटे बच्चों को सोमवार और मंगलवार को दवा पिलाई जाएगी।

शहर की नगला पोता पीएचसी से 28 मई को सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान में 557 टीमें लगाई गईं थीं। इसके अलावा 176 सुपरवाइजर अभियान को सफल बनाने में लगे थे। तीन मई तक अभियान के दौरान जिले में 319683 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया पोलियो की दवा पिलाने के लिए शासन से 319716 बच्चों का लक्ष्य मिला था। सोमवार से दो दिन के अभियान के दौरान छूटे बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। शासन से जो लक्ष्य मिला है उसको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें