फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: जलेसर-अलीगंज के तहसीलदार से जवाब तलब, कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एंटी भूमाफिया, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यां की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जलेसर और अलीगंज तहसील से समय से राजस्व वसूली के नक्शे न मिलने और अन्य लापरवाही पर डीएम ने तहसीलदारों से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं नक्शों में गलत जानकारी पर संबंधित सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने तहसीलों से समय से सूचनाएं न मंगाने एवं अन्य लापरवाही बरतने पर प्रशासनिक अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार वर्मा को चेतावनी दी। समय से खनन प्रकरणों का निस्तारण न करने तथा अन्य लापरवाही बरतने पर खनन निरीक्षक सुरेश लकड़ा, खनन लिपिक राकेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कहा कि दायित्वों के प्रति लापरवाही नहीं चलेगी।
कहा कि सभी ईओ मुख्य बाजारों, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बेहतर आवागमन सुचारू कराएं। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। यदि कहीं पर है तो उसे सख्ती के साथ हटवाया जाए। पुराने वादों के निस्तारण के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाए। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर शिव कुमार, एसडीएम जलेसर रामनयन, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें