फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व विधायक रामेश्वर के आवास पर एक और नोटिस चस्पा

Wed, 29 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिवारीजनों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। जसरथपुर थाना पुलिस ने उनके भाई और पुत्र के मामले को लेकर अमृतपुर रघूपुर स्थित पैतृक आवास पर एक और नोटिस बुधवार को चस्पा किया।
विज्ञापन


जसरथपुर थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि जसरथपुर थाने में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, भाई रामनाथ यादव और पुत्र प्रमोद यादव के विरुद्ध विधायक निधि गबन का मामला दर्ज है। पूर्व विधायक कारागार में निरुद्ध हैं। जबकि उच्च न्यायालय में अन्य दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर उन्हें सशर्त स्थगनादेश दिया गया।

पुलिस विवेचना में सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपी जांच में सहयोग करने नहीं पहुंचे तो कानून का शिकंजा कसता चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें