फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंडियन बैंक से एक और खाताधारक के 20 लाख निकाले, रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) से एक और खाताधारक के 20 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब बैंक का ऑडिट करने दिल्ली से टीम आई। खाताधारक ने पड़ताल करने के बाद बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खाताधारक समीर कृष्ण निवासी सुनहरी नगर का आरोप है कि खाते से बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर रकम निकाली है। इनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि बैंक में मैं. भोले बाबा कंस्ट्रक्शन फर्म का करीब 10 वर्ष पुराना खाता है। फर्म के माध्यम से सड़क निर्माण का कार्य करता आ रहा हूं। कई बार बैंक प्रबंधक से कहने के बाद भी खाता नंबर को मोबाइल से लिंक नहीं किया गया, इसकी वजह से अलर्ट मैसेज नहीं आते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच फर्म के खाते से करीब 20 लाख रुपये अधिकारी और कर्मचारी मिलकर निकाल चुके हैं। इसकी वजह से बैंक के कर्ज में डूब गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक की ओर से मकान-दुकान नीलाम कराने की धमकियां दी जाने लगीं। तब बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायतें कीं। दिल्ली और मेरठ से बैंक की टीमें ऑडिट करने के लिए आईं। तब सत्यता सामने आई।
बताया कि बैंक में खाता फर्म का होने के चलते लिमिट बनाई थी। उसी लिमिट की धनराशि निकाली गई, जिस पर ब्याज भी लगाया जाता रहा। इसकी वजह से फर्म डूबने लगी और निर्माण कार्य में दिक्कतें आईं, जिसके चलते जुर्माना भी भरना पड़ा। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी कई मुकदमे बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें