फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चर्चित खोखा हटाने के लिए कराई मुनादी

Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। नगर के बस स्टैंड स्थित कोल्डड्रिंक आदि का खोखा फायरिंग की घटना के बाद चर्चाओं में है। बृहस्पतिवार को इसे हटवाने के लिए नगर पंचायत ने कस्बे में मुनादी कराई। वहीं बिजली चोरी की सूचना पर विद्युत निगम की टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन

10 सितंबर को यहां दो पक्षों में सरेआम मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को मौके से पकड़ लिया। यह घटना बस स्टैंड स्थित एक खोखा के पास हुई। इसके बाद से ही यह खोखा चर्चाओं में आ गया। पुलिस भी इस खोखे को हटाने के पक्ष में खुलकर सामने आ गई। पुलिस के पत्र पर एसडीएम ने खोखा हटाने का आदेश नगर पंचायत को दे दिया। इसे लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत द्वारा मुनादी कराई गई। चेतावनी दी गई कि 24 घंटे के अंदर विवादित खोखा हटा लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मदद से खोखा हटवाया जाएगा। जिसके हर्जा-खर्चा की वसूली खोखाधारक से करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, किसी ने एसडीओ विद्युत सें शिकायत कर दी कि विवादित खोखे में कई फ्रिज बिजली चोरी कर चलाए जा रहे हैं। शिकायत पर एसडीओ रोशन चौधरी व जेई धर्मेंद्र पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग की। हालांकि विद्युत चोरी की शिकायत गलत निकली। एसडीओ ने बताया कि खोखे में बिजली एक अन्य घरेलू कनेक्शन से चल रही है। यह विद्युत नियमावली के विपरीत है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें