फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाय मांगने पर बिफरी कर्मचारी, मामला बढ़ा तो पुलिस पहुंची

Sat, 21 Feb 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान चाय को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। सुबह की पाली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक प्रवीन कुमार ने आउटसोर्सिंग पर तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से चाय लाने के लिए कहा। इस बात पर कर्मचारी भड़क उठी और विवाद करते हुए अपने भाई को फोन कर विद्यालय बुला लिया। आरोप है कि कर्मचारी के भाई ने केंद्र व्यवस्थापक को धमकी दी। स्थिति गंभीर होती देख केंद्र व्यवस्थापक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। बाद में विद्यालय स्टाफ की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें