फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अमृत कलश यात्रा निकालकर लिए चावल और माटी

Tue, 10 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर में अमृत कलश यात्रा निकाल कर घर घर से माटी और चावल मंगलवार को जुटाए गए। नगर में पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने बताया कि अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य उन वीर जवानों का सम्मान करने से है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। कलश यात्रा मोहल्ला कम्बोह से बड़ा बाजार, मोहल्ला ब्रह्मानपुरी, मोहल्ला कायस्थान, मोहल्ला पेंठ होती हुई मिरहची अड्डा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में नगर के समाजसेवी, जनता और पालिका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह, गोल्डी गुप्ता, टीटू गुप्ता सभासद प्रतिनिधि, अक्षत राठी, गौरव गुप्ता, लक्ष्मन, कृष्ण गोपाल गुप्ता, विनोद राजपूत, विपिन वार्ष्णेय, प्रेमचंद शाहू आदि रहे ।
एक मुट्ठी मिट्टी व चावल का किया गया संग्रह
सकीट। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लॉक क्षेत्र में अमृत कलश यात्रा का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कलश यात्रा के बारे में जानकारी दी और सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में बताया। सदर विधायक की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क कर एक मुट्ठी मिट्टी व एक मुट्ठी चावल अमृत कलश में संग्रह किया। बीडीओ फैसल आलम, सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, सचिन वर्मा, शैलेंद्र कुमार, मुनीशानंद, सुनील चौहान, कुलदीप, नवनीत कुमार, आशीष पटेल, कैशलेश, संतोष कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, अनुपम यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें