फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति के कथित वायरल ऑडियो पर अमिताभ ठाकुर ने की शिकायत

सार

अलीगंज ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य के पति डॉ. अशोक रतन शाक्य के कथित वायरल ऑडियो को लेकर अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने शासन में शिकायत की है। साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है। यह भी कहा गया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। अलीगंज ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य के पति डॉ. अशोक रतन शाक्य के कथित वायरल ऑडियो को लेकर अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने शासन में शिकायत की है। साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है। हालांकि ब्लॉक प्रमुख के पति इसे अपना ऑडियो मानने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की फोन कॉल का कथित ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें फोन पर उनकी बात कानपुर नगर के रवि द्विवेदी से होती है। बातचीत के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति के नाम से व्यक्ति कहता है कि हम भाजपा विरोधी, यादव और मुसलमानों को कोई काम नहीं देंगे। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया।
यह भी कहा गया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसी को लेकर अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित पीएमओ, गृह मंत्रालय, आयकर विभाग व ईडी के अधिकारियों को शिकायत भेजी है। कहा है कि मामला काले धन और कर चोरी से जुड़ा है और आपराधिक कृत्य का मामला है। इस पर जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें