एटा। महिला थाने में एक पीड़िता ने ससुरालीजन के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग करने और प्रताड़ित करने के साथ गर्भपात करने का आरोप लगाया है। इसमें जिला फिरोजाबाद के टूंडला निवासी पति गुलशन कुमार समेत 7 लोगों पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही गर्भपात करा दिया। वहीं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।