फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अग्निशमन के नियमों का भय दिखाकर ठगने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा में अग्निशमन का नाम लेकर पैनल्टी का भय दिखाकर ठगा जा रहा था। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे तो कथित फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वापस लौट गए। कुछ दुकानदारों ने बताया कि ऐसे लोग हमारे पास तीन-चार दिन पहले भी आए थे और 60 हजार रुपये की पैनल्टी का भय दिखाकर 1800 रुपये में अग्निशमन उपकरण दे गए।
विज्ञापन

मिठाई की दुकान चलाने वाले रामवीर ने बताया कुछ लोग आए और कहा कि आपकी दुकान पर आग बुझाने का यंत्र नहीं है। सरकारी आदेश है कि जिस दुकान पर यंत्र न मिले उस पर 70 हजार की पैनल्टी लगाई जाएगी। अगर आप पैनल्टी से बचना चाहते हैं तो यंत्र खरीद लीजिए। जिसकी कीमत महज 1800 रुपये है। जब इस बात की खबर उद्योग व्यापार मंडल को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
दुकानदार संतोष ने बताया कि उनकी भी मिठाई की दुकान है। यह लोग तीन-चार दिन पहले आए थे और जुर्माने का भय दिखाकर 1800 रुपये लेकर एक अग्निशमन यंत्र दे गए।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि मुझे सूचना मिली दुकानदारों को पैनल्टी का भय दिखाकर कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। जब हमने सरकारी आदेश मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। अग्निशमन विभाग से बता रहे थे। संदेह होने पर जब डीएम से बात करने के लिए कहा तो वह लोग गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। जांच करके उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें