फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की तलाश में अलीगढ़ पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर सीसीटीवी फुटेज देखती अलीगढ़ पुलिस । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ से 21 जुलाई को एक महिला पड़ोस के ही पांच वर्षीय बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। इसी के चलते अलीगढ़ पुलिस एटा बस स्टैंड पर पहुंची। जहां सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगाले। पुलिस द्वारा जीटी रोड पर लगे दो अन्य स्थानों सहित कासगंज बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड पर बताया अलीगढ़ के मोहल्ला भुजपुरा निवासी मशकूर के पांच वर्षीय बेटे अयान को किराए पर रह रही महिला वंदना अपने साथ 21 जुलाई को ले गई। महिला ने पहले बाजार से सब्जी खरीदी इसके बाद बस से वह सिकंदराराऊ पहुंची।
उन्होंने बताया उसके पास रुपये नहीं थे। ऐसे में महिला को रोडवेज बस के परिचालक ने सिकंदराराऊ उतार दिया। वहां से वह रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। यहां तक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने बताया यहां चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कहा कि महिला बुर्का पहने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें