एटा। लोकसभा चुनाव के बीच अलीगंज तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा एवं तहसील एल्डर कमेटी के चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडेय ने सोमवार को लखनऊ बीजेपी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
डिप्टी ने भाजपा में शामिल होने पर दोनों ही अलीगंज तहसील के अधिवक्ताओं को पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा भाजपा का सदस्य होने पर मुझे काफी गर्व हो रहा है।
सर्वप्रथम मेरा कार्य भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जिताने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करूंगा और प्रत्याशी को वोट देने के लिए सरकार की की उपलब्धियों को बताने का काम करूंगा। हर समाज का समर्थन भाजपा प्रत्याशी को है। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से लगभग 2 लाख वोट लेकर आगे बढ़ेंगे। संवाद