एटा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में 9 जुलाई को बंदियों के दो गुटों के मध्य विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ही गुटों के सदस्यों में जमकर हाथापाई भी हुई। इसमें एक पक्ष के धर्मपाल के चोट आई थी, जिसका उपचार चल रहा है। धर्मपाल ने दूसरे पक्ष के अक्षय सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। बताया था कि कारागार में आरोपी ने रंजिश के तहत मुझे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया है। सुपारी लेकर हत्या के षड़यंत्र का भी आरोप लगाया। इसके बाद जेल प्रशासन ने छह बंदियों को अन्य जिलों की जेल में स्थानांतरित किया है। इसमें से कुछ को अलीगढ़ तो कुछ को फतेहगढ़ की जेल में भेजा गया है।