फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधिवक्ताओं ने फूंका मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला

Tue, 05 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बार काउंसिल आफ उप्र के आह्वान पर चल रही तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहे पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ओर पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका दिया। हापुड़ के साथियों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय परिसर के साथ में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरवार एवं महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहे पर पहुंच कर हापुड़ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं के साथ हुई वारदातों को पुलिस की नाकामी बताया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके साथ ही गांधी मार्केट मार्ग से होते हुए जनपद न्यायालय परिसर मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर आकर प्रतीक रूप में एसएसपी कार्यालय के बाहर भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरवार ने कहा कि प्रदेश भर में जिस प्रकार शासन प्रशासन व पुलिस के स्तर से अधिवक्ताओं के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। वह किसी भी दशा में उचित नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में हो रही वारदातों को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार को शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए। बार काउंसिल ऑफ उप्र की बैठक में अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष नैना शर्मा, प्रवेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राजपूत, सुमित शाक्य, संयुक्त सचिव अर्जुन यादव, अविनाश कुमार यादव, जगन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल लोकेंद्रपाल राजपूत, नीरज शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, लोकेंद्र बाबू, राजेश कुमार चौहान, जूनियर गवर्निंग काउंसिल अनुभव वार्ष्णेय, अनूप कुमार पांडेय, गौरव शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें