एटा। एक फाइनल से अभिलेख गायब होने के मामले में अधिवक्ता सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पांडेय से मिले। कार्रवाई की मांग की।
केंद्र सरकार के एडीशनल स्टेंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ अरुण भास्कर की एसीजेएम जलेसर की अदालत में चल रही पत्रावली से 23 प्रस्तरों का स्पष्टीकरण व 72 दस्तावेज गायब हुए थे। इस मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एएसपी अपराध से मुलाकात की। एएसपी ने इस मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण भास्कर, राधा यादव, अजय उपाध्याय, सूर्यप्रताप सिंह, आरती यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।