फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवादित जमीन की प्रशासन ने कराई पैमाइश

Wed, 21 Jun 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन चला विद्यालय प्रबंध समिति का धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। डीएवी इंटर कॉलेज के बालिका क्रीड़ास्थल की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप पर विद्यालय प्रबंधन समिति का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी चला। वहीं स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम भेजकर विवादित जमीन की पैमाइश कराई।
विद्यालय संरक्षक रामप्रकाश गुप्ता शरद ने बताया कि विद्यालय की बालिका कीड़ा स्थल कि भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। फर्जी तरीके से लोगों ने इस जमीन का बैनामा करा लिया। जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है तथा 3 अगस्त तक स्थगन आदेश जारी है। इसके बावजूद दबंग निर्माण कार्य करा रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया। जब तक जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता है, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर विद्यालय की भूमि की पैमाइश कराई। क्षेत्रीय लेखपाल शीशराम ने बताया कि भूमि की पैमाइश कर ली है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। धरने पर प्रबंधक प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य होम सिंह कुशवाह, राजकुमार सिंह राठौर, सचेंद्र कुमार गुप्ता, संजय आर्य, संतोष गुप्ता, मुन्ना बाबू गुप्ता आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें