फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय होकर लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान करते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह का स्वागत शनिवार को कचहरी स्थित बसपा कार्यालय पर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने 4 अगस्त को ही बलवीर सिंह भाष्कर को हटाकर सूर्यप्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद शनिवार को यह कार्यक्रम किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की सक्रियता बढ़ाते हुए गतिविधियों में तेजी लाने की विशेष जरूरत है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें।
बैठक में राजवीर सिंह, अखिलेश दिनकर, ओमप्रकाश दलित, विजय बहादुर सिंह, रमेश जाटव, सत्यप्रकाश गौतम, उत्साह भारद्वाज, विकास अटल, विक्रम जाटव, राजेश जाटव, नरेंद्र प्रताप सिंह, विजय भारती ने फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें